बांदा। डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। विभिन्न स्पर्धाओं में बांदा के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
1500 मीटर दौड़ में चित्रकूट के सुनील प्रथम और महोबा के शिवम द्वितीय रहे। हैमर थ्रो में बांदा के परमित शुक्ला ने पहला और चित्रकूट के राहुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में चित्रकूट के सचिन व जितेंद्र क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में बांदा के कुलदीप प्रथम और महोबा के शिवम द्वितीय रहे। जैवलिन थ्रो में चित्रकूट के सत्यम ने पहला और हमीरपुर के रिशु ने दूसरा स्थान जीता। बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो में चित्रकूट की अर्चना यादव प्रथम और बांदा की वंदना द्वितीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में बांदा की कंचन पटेल ने पहला और चित्रकूट की सीमा ने दूसरा स्थान पाया। हैमर थ्रो में बांदा की साक्षी गुप्ता प्रथम और दीपिका राजपूत द्वितीय रहीं। जूनियर 400 मीटर बाधा दौड़ में बांदा की नैंसी प्रथम रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में बांदा की खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में बांदा के भोलाराम विजेता बने। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार मौजूद रहे।
-
कैलाश ने बिखेरा जलवा
बांदा। 27 वीं मंडलीय माध्यमिक बेसिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय, ददरिया के कैलाश ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम, 400 और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक कोच डॉ. नंदिता चौहान व छात्र को बधाई मिली।