स्वास्थ्य मंत्री का पुतला लेकर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकत्रियां।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। आंदोलन पर डटीं आशा कर्मियों ने मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और पुतले को आग के हवाले कर दिया। आशा समिति निदेशक अतुल कुमार के नेतृत्व में आंदोलनकारी आशाएं कमिश्नरी परिसर से नारे लगाते हुई महाराणा प्रताप चौक आईं। यहां पुतला फूंका। उधर, पोलियो की ड्यूटी का बहिष्कार बरकरार रखा। निदेशक ने आशाओं से कहा कि बिना डरे एकजुटता बनाए रखें। आंदोलनकारी आशाएं 28 सितंबर को शाम 4 बजे कमिश्नरी कैंपस से लखनऊ जाने के लिए रवाना होंगी। अर्चना, विनीता, विनोद, सतरूपा, सीमा, मंजू, श्रुतिकीर्ति, अंजना, राधा, मिथलेश, सुमित्रा, सुनीता इत्यादि शामिल रहीं।