फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रा ने मवेशीबाड़े और किशोर ने बंद कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
शिवचरन। - फोटो : स्रोत-परिजन।
विज्ञापन
बांदा। इंटर की छात्रा ने मवेशी बाड़े में और किशोर ने घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों पर खुदकुशी करने का कारण परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा निवासी ललवा विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी बेटी रेनू (18) ने गुरुवार की शाम को मवेशी बाड़े में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब वह बाड़े में पहुंचे तो बेटी का शव फंदे पर लटकता मिला। पिता ने बताया कि रेनू पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़े भाई अर्जुन ने बताया कि घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी और न ही कोई विवाद हुआ था।
वहीं, अतर्रा कस्बे के बिसंडा रोड स्थित मूसा नगर मोहल्ला निवासी कमल गिरी ने बताया कि उसके पुत्र शिवचरन गिरि (14) ने गुरुवार की रात को खाना खाया। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया। वहां पर पंखे के कुंडे से साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आवाज लगाने पर जब कोई हरकत नहीं हुई। खिड़की से झांककर देखा तो शव साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। मामा रवि गिरी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। मां राजाबाई भी घटना के समय घर पर मौजूद थीं। उनके बाथरूम जाने के बाद किशोर ने फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें