फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में बिजली न होने पर युवती कुएं में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। ससुराल में बिजली न होने से परेशान नवविवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पथरा गांव के मजरा ढूंढौहा पुरवा में बुधवार की शाम रामविसाल यादव की पत्नी सोनी ने घर के नजदीक कुएं में छलांग लगाकर जान देेने की कोशिश की। मौके पर मौजूद ससुरालियों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ससुर रामखेलावन ने बताया कि सोनी की शादी एक साल पहले हुई थी। दो दिन पहले वह अपने मायके छनिहा पुरवा (जरर) से ससुराल आई है। घर में बिजली नहीं है। गर्मी से वह काफी परेशान थी। रामखेलावन ने बताया कि दो साल पहले पुरवा में विद्युतीकरण कर दिया गया।
विज्ञापन

घरों में मीटर लगा दिए गए, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली न होने से पुरवा के युवकों की शादियां नहीं हो पा रही हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर का कहना है कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें