फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवती ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में अकेली युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर के सदस्य पड़ोस में सतुवाही अमावस्या में निमंत्रण पर गए थे। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं सकी। एक अन्य घटना में संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में मोहिनी देवी (18) पुत्री छेदीलाल नामदेव ने गुरुवार की शाम कमरे में बल्ली में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस में भाई लल्लू नामदेव ने बताया कि घटना के वक्त मां मिथला, भाई रोहित और बहन रोशनी सतुवाही अमावस्या पर पड़ोस में निमंत्रण में गए थे।
कोई दिक्कत नहीं थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। युवती हाईस्कूल तक पढ़ी थी। पिता छेदीलाल मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड है। लॉकडाउन से घर नहीं लौट सका। मां खेतीबाड़ी करके परिवार चला रही थी।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में खन्ना (महोबा) थाना क्षेत्र के अटघार गांव निवासी रानी (32) पत्नी मूलचंद्र की बुधवार को शाम हालत बिगड़ गई। परिजन बांदा जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि दोपहर में वह खलिहान से भूसा ढो रही थी। जहरीला कीड़ा काटने की आशंका जताई।
आग से युवती की मौत
बांदा। आग से जली तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में शांती देवी (32) पत्नी राजा प्रजापति की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। मां रानी (डिंगवाही) ने बताया कि गुरुवार की शाम दाल छौंकते समय उठी लपटों से पुत्री के कपड़ों में आग लग गई थी।
विज्ञापन

उसके तीन पुत्र हैं। पति मजदूरी करता है। फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
वहीं फंसा है। मृतका के दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें