फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हज की पहली किस्त 21 तक होगी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया और प्राइवेट हज उमरह समिति के सदस्य हाजी आरिफ खां ने बताया कि बांदा के सभी 51 आवेदक हज यात्रा के लिए चयनित हुए हैं। हमीरपुर से 17, महोबा से 13 और चित्रकूट से 4 हज यात्रियों का चयन हुआ है। निर्धारित कोटे से कम आवेदन आने से सभी आवेदकों को हज का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांदा जिले के कुछ हज यात्रियों की फ्लाइट मुंबई से भी है। गर्भवती महिलाओं के हज में जाने पर रोक है। बताया कि पहली किस्त 1,30,300 रुपये इसी माह 21 अक्टूबर तक जमा करना है। पिछले वर्ष यह किस्त 81,800 रुपये थी। पहली किस्त जमा करने के लिए पे स्लिप, मेडिकल स्क्रीन सर्टिफिकेट, अन्य जरूरी कागजात कैंप कार्यालय कोतवाली रोड, बांदा से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए 9919887150 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
बताया कि ड्राॅ में कामयाब होने वाले आजमीन को 23 अक्टूबर तक सीधे या डाक के जरिए अपना हज फॉर्म, मेडिकल स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट, शपथ पत्र/घोषणा पत्र, पे स्लिप की कॉपी या ऑनलाइन रिसिप्ट, मशीन रीडेबल पासपोर्ट की स्वप्रामाणित कॉपी स्टेट हज कमेटी, लखनऊ कार्यालय में जमा करवाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें