फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली को रक्तदान के महादान का फिर मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्तूबर को मनाया जाएगा। महादानियों के लिए एक बार फिर रक्तदान के महादान का मौका आया है। इस महादान से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा सकेगा। महादानियों को अबकी भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उनके नाम और फोटो प्रकाशित होंगे। रक्तदान शिविर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगेगा।
विज्ञापन

रक्तदान दिवस पर पिछले वर्षों में भी जिले के कई महादानी स्वेच्छा से रक्तदान कर तमाम रोगियों की जान बचा चुके हैं। इनमें कई संगठनों की भूमिका अहम रही है। राजनीतिक और स्वयंसेवी संगठनों सहित सेवर्स ऑफ लाइफ, व्यापारी, छात्र, महिलाएं भी इसमें बराबरी की भागीदार रही हैं।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रात: 9 बजे से विशेष शिविर लगेगा। रक्तदाताओं को उसी समय अधिकारियों द्वारा अमर उजाला फाउंडेशन का प्रशस्ति/प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अगले दिन अखबार में उनके रक्तदान की खबर फोटो सहित प्रकाशित होगी। ब्लड बैंक प्रभारी डा.एसके वाजपेयी ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं चुस्त और दुरुस्त रहेंगी। एक यूनिट रक्त से चार जरूरतमंदों की मदद हो सकती है।
विज्ञापन

रक्तदान के लिए पंजीकरण कराएं
बांदा। महादानी रक्तदान से पहले पंजीकरण भी करा सकते हैं। हालांकि पंजीकरण न होने पर भी सीधे ब्लड बैंक आकर उसी दिन रक्तदान किया जा सकता है। पूर्व से पंजीकरण कराने वालों के नाम भी प्रकाशित किए जाएंगे।
पंजीकरण के लिए अमर उजाला के फोन नंबर 9675898201, 9450168136, 9140813100 पर कॉल करें। इसके अलावा ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी के मोबाइल नंबर- 9415569666 पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें