फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज अधिकारी की गाड़ी पर माफिया ने की फायरिंग

Sun, 03 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
द्वारका कोर्ट के बाहर फायरिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खनन माफिया ने शुक्रवार रात जांच के लिए जा रहे खनिज अधिकारी की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इसमें खनिज अधिकारी और उनके मातहत कर्मचारी बाल-बाल बचे। खनिज अधिकारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से गिट्टी से भरे छह ट्रक कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10 बजे खनिज अधिकारी हवलदार सिंह सुरक्षाकर्मियों के साथ मटौंध क्षेत्र के बसहरी गांव की ओर जा रहे थे। खड्डी तिगैला के पास खड़ी लाल रंग की स्कार्पियो उनकी जीप के पीछे लग गई। रेलवे क्रासिंग के पास स्कार्पियो ने खनिज अधिकारी की जीप को ओवरटेक किया और आगे निकल गई। कुछ दूर चलकर बसहरी मार्ग पर आधा दर्जन से ज्यादा गिट्टी भरे ट्रक खड़े नजर आए। इसी बीच स्कार्पियो और आसपास खड़े लोगों ने खनिज अधिकारी के वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी।

खनिज अधिकारी और उनके साथियों ने छिप-छिपाकर जान बचाई और मटौंध थाने को फोन किया। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष उमापति मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन तब तक स्कार्पियो सवार और वहां खड़े अज्ञात लोग भाग चुके थे। पुलिस वहां खड़े छह ट्रकों को थाने ले आई। खनिज अधिकारी की तहरीर पर 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 307, 353 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर हवाई फायरिंग करके भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें