फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण के लिए 505 ने कराया नामांकन

Fri, 09 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंतिम चरण में नामांकन के पहले दिन डीडीसी के सात वार्डों के लिए 80 और बबेरू व कमासिन क्षेत्र की 192 बीडीसी सीटों के लिए 425 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। वार्ड-एक (कमासिन प्रथम) में 12, वार्ड-दो (कमासिन द्वितीय) में 11, वार्ड-तीन (कमासिन तृतीय) में 15, वार्ड-चार (बबेरू प्रथम) में 11, वार्ड-पांच (बबेरू द्वितीय) में 10, वार्ड-छह (बबेरू तृतीय) में नौ और वार्ड-सात (बबेरू चतुर्थ) में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक कार्यालय परिसर में 106 वार्डों के लिए 11 काउंटरों में 264 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। साथ ही 79 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। आरओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक 86 बीडीसी वार्डों के लिए नौ काउंटरों में पहले दिन 161 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 92 पर्चों की बिक्री हुई। थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह समेत पुलिस बल बैरियर पर मुस्तैद रहे।

तीसरे चरण के चुनाव के लिए दाखिल किए गए मतपत्रों में जांच के दौरान डीडीसी का एक और बीडीसी के सात पर्चे खारिज कर दिए गए। शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

कलेक्ट्रेट कक्ष में शुक्रवार को तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। यहां डीडीसी वार्ड-22 से 26 (नरैनी) और वार्ड-27 से 30 (बिसंडा) के नामांकन पत्रों में वार्ड-28 से प्रत्याशी भूरी पत्नी राम प्रसाद (कोर्रही) का पर्चा खारिज कर दिया गया।

एआरओ इमत्याज कुरैशी ने बताया कि प्रस्तावक दूसरे वार्ड का होने से पर्चा खारिज किया गया है। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी वार्ड-23, 83, 114 व 123 से एक-एक पर्चे खारिज किए गए हैं। अब यहां 596 प्रत्याशी बचे हैं। बिसंडा ब्लाक में बीडीसी के तीन पर्चे खारिज हुए।

आरओ लक्ष्मीनारायण ने बताया कि अब यहां 92 वार्डों के लिए 411 प्रत्याशी हैं। 10 अक्तूबर (शनिवार) को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें