फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से होगा कोमा में गए किसान का इलाज

Wed, 25 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल के सदमे में खेत में बेहोश होकर कोमा में चले गए किसान गोपाल सोनकर (जसपुरा) के इलाज के लिए विधायक दलजीत सिंह ने पहल की है। उन्होंने कहा कि औपचारिकता पूरी करके वह विधायक निधि से किसान का इलाज कराएंगे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशन के बाद स्वयंसेवियों ने तो सुध लेना शुरू कर दिया है, पर जिला प्रशासन अभी भी चुप्पी साधे है।  किसान गोपाल सोनकर 14 बीघा का काश्तकार है। 12 मार्च को उसकी फसल ओला-बारिश से बर्बाद हो गई। खेत की दुर्दशा देखकर उसी दिन वह खेत में गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे ब्रेनहेमरेज हो गया।

इकलौते पुत्र बिंद किशोर उसे जिला अस्पताल कानपुर ले गया। 60 हजार रुपये कर्ज लेकर इलाज कराया लेकिन किसान की हालत अभी वैसी ही है। कानपुर के डाक्टरों ने 2 लाख का खर्च बताया है। बिंद किशोर ने डीएम को अर्जी देकर आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन


किसान की यह खबर ‘अमर उजाला’ में बुधवार को प्रमुखता से छपने के बाद सुबह क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ित किसान के पुत्र बिंद किशोर के फोन नंबर 9793005680 पर फोन करके संपर्क किया।

विधायक निधि से इलाज के लिए मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने किसान के पुत्र से जरूरी कागजात मांगे हैं। उधर, चित्रकूट के सौरभ द्विवेदी ने भी मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें