फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को क्रेन ने टक्कर मारी, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। श्रीमद्भागवत कथा सुन कर घर लौट रहे किसान को क्रेन ने टक्कर मार दी। उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर क्रेन कब्जे में ले लिया है। अन्य घटनाओं में ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन को मामूली चोटे आई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र बक्छा गावं निवासी गजराज (65) पुत्र मैका शनिवार की शाम कुलकुम्हारी गांव से श्रीमद् भागवत कथा सुनकर पैदल बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। रास्ते में बिसंडा की तरफ से आ रही क्रेन ने उसे टक्कर मार दी।
गजराज गंभीर रूप से घायल हो और वहीं उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र रामप्रताप ने बताया कि खुद की छह बीघा जमीन के अलावा बटायी की जमीन लेकर उसके पिता खेती करते थे।
विज्ञापन

अन्य सड़क हादसों में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास रविवार की शाम ई-रिक्शा पलटने से उसी गांव का चालक विवेक (28) पुत्र सेवानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, जसपुरा से रामपुर गांव जा रहा टैंपों रविवार की शाम रामपुर तिराहे पर असंतुलित होकर पलट गया। उस पर सवार रामपुर निवासी अरविंद कुमार (40)पुत्र रामबाबू, अरूण (39) पत्नी राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य आधा दर्जन को मामूली चोटे आई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें