फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में खानदानियों के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
घटना के बारे में बताता मृतक का पुत्र जयनारायण वर्मा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। जमीन के विवाद में हुए झगड़े में भाभी और भतीजों के हमले में घायल किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव निवासी रामबरन वर्मा (55) को शुक्रवार को भतीजे और भाभी ने पीट दिया था। इससे रामबरन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान रविवार को तड़के मौत हो गई। वह पैर से दिव्यांग थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बेटे जयनारायण वर्मा ने बताया कि पिता रामबरन खेतीबाड़ी करते थे। चचेरे भाइयों (मृतक के भतीजों) से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि लगभग 15 बीघा जमीन पर चचेरे भाई कब्जा किए हैं। इसी को देखने पिता खेत में गए थे। वहां मौजूद अमरजीत व चाची बेला ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन घायल रामबरन की तहरीर पर भतीजे अमरजीत और भाभी बेला देवी के विरुद्ध मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें