फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने कुएं में छलांग लगा जान दी

Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। फसल मुरझाने से परेशान किसान ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उस पर बैंक व साहूकारों का लगभग चार लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी मइयादीन (55) पुत्र परसाद वर्मा ने गेहूं की बुवाई की थी। पंपिंग सेट चलाने के लिए डीजल खरीदने को पैसा नहीं था। खरीफ की फसल गंवाने के बाद गेहूं की फसल सूखते देख तनाव में था। बुधवार को दोपहर उसने खेत के कुएं में छलांग लगा दी।

ओरन चौकी प्रभारी राकेश पाल मौके पर आ गए और उसका शव कुएं से बाहर निकलाया। पत्नी राजपति ने बताया कि पति ने कई साल पहले इलाहाबाद बैंक (चौसड़ ब्रांच) से 60 हजार रुपए कर्ज लिया था। ब्याज बढ़ने से यह कर्ज 1.30 लाख हो गया।
विज्ञापन


उधर, पुत्री की शादी व खेती के लिए साहूकारों से भी लगभग ढाई लाख रुपए ले रखा था। उधर, एसडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि आज वह मुख्य सचिव के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। गुरुवार को राजस्व कर्मियों टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें