फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाना बनाने में देरी होने पर नशे में किसान ने पत्नी से झगड़ा कर लिया। कुछ देर बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में गई महिला पति का शव फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गई। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के चक्की का पुरवा बल्लान गांव निवासी अखिलेश ने बताया कि पिता संतोष कुमार वर्मा (42) ने मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे चारपाई के पट्टे से छप्पर की धन्नी में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मां शिवप्यारी कमरे में गईं तो पिता फंदे से लटके मिले। अखिलेश के मुताबिक, उसके पिता संतोष रात में नशा करके घर आए थे। खाना बनाने को लेकर देरी हो जाने पर मां से उनका विवाद हो गया। इसके बाद पिता ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया।
घर के लोग अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद मां कमरे में गई तो देखा पिता का शव फंदे से लटका था। बताया कि वह बंटाई पर खेत लेकर किसानी का कार्य करते थे। पिता की माैत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि पति- पत्नी के आपस विवाद में खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें