फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अफसर को वीडियो भेज दिखाया गंदा पानी तो पहुंची कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के मोहल्ला मर्दननाका के करीब 200 घरों में सप्ताह भर से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका है। इलाकाई लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को फोन किए और गंदे पानी का वीडियो भी भेजा, तब जाकर शुक्रवार को कर्मचारी पहुंचे, लेकिन लीकेज है, कहते हुए लौट गए। इस कारण समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी रोड पर स्थित घनी आबादी वाले मोहल्ले के कई घरों में नलों से ही पेयजल आपूर्ति होती है। इलाकाई लोगों का कहना है कि काफी समय से यहां दो वक्त के बजाय सिर्फ सुबह ही पानी की आपूर्ति हो रही है। उस पर पानी का हाल यह है कि उसका काला व मटमैला रंग देखकर ही किसी की हिम्मत उसे पीने की नहीं पड़ रही है। जब तक लोग स्वच्छ पानी आने का इंतजार करते हैं, तब तक आपूर्ति ही बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें