फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान व मजदूर विरोधी सरकार का होगा सूपड़ा साफ- डॉ. गिरीश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। किसान महापंचायत में भाजपा सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताते हुए वक्त जमकर गरजे, कहा इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन

कस्बे के कटरा मेला मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सपा व जनता दल यूनाइटेड के तत्वाधान में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान सभा के संरक्षक डॉ. गिरीश शर्मा ने कहा कि सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। काम के लिए मजदूर व खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम् ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान व मजदूर लगातार पलायन कर रहा है। चुनाव के समय गुमराह कर वोट लेने वाले नेता पांच वर्षों तक नजर नहीं आते। प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि बुंदेलखंड में खनिज संपदा होने के बावजूद यहां के किसानों, मजदूरों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोकसभा चुनाव में खूब सोचे समझ कर मतदान करने की बात कही। सचिव बादल सरोज, बांदा-चित्रकूट प्रभारी रामचंद्र सरस, जनता दल यूनाइटेड की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्याम सुंदर राजपूत, पूर्व चेयरमैन जगदीश भाऊ आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें