फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीट पर पंखा लगाकर बस चला रहे ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में 46 व 47 डिग्री के आसपास चल रहे तापमान में खटारा बसों के इंजन के पास बैठकर बसों को चलाना आसान नहीं है। हाल ही में गर्मी के कारण हमीरपुर में रोडवेज बस चालक गश खाकर गिर गया था, बाद में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से बस चालक और भी सहमे हैं। प्रबंधन की ओर से कोई इंतजाम न होते देख चालकों ने स्वयं ही सीटों के पास निजी पंखे लगा रखे हैं।
विज्ञापन

नौतपा में पारा लगातार चढ़ता ही जा रहा है। खटारा बसों के इंजन का बॉक्स चालक की सीट के पास ही रहता है। गर्मी के कारण वह और भी गर्म हो जाता है। इससे बचने के लिए अब कई चालकों ने अपनी सीट के पास छोटे-छोटे पंखे रखे हैं या फिर उन्हें टांग रखा है, जिससे उन्हें गर्मी से निजात मिलती रहे। चालक दिनेश ने बताया कि तबीयत न बिगड़े इसलिए पंखा लगा रखा है।
चालक हेमंत के मुताबिक रात के वक्त बस चलाने के दौरान गमछा गीला करके खिड़की के पास लटका लेते हैं। इससे ठंडी हवा मिलती रहती है। खटारा बसों के फर्स्ट एड बॉक्स भी जर्जर पड़े हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि चालक बचाव के लिए स्वयं के इंतजाम कर रहे हैं। हालांकि इंजन गर्म होने पर उसे ठंडा करने के बाद ही चलाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें