फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दोषी की दोनाली बंदूक मालखाने में जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी के दोषी सुनील निषाद के पिता की दोनाली बंदूक पुलिस ने मालखाने में जमा कराई है। फांसी की सजा पाए सुनील ने इसी बंदूक से बच्ची की मां को धमकाया था। पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर उसे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले दोषी सुनील निषाद को तीन जून की शाम पांच बजे मासूम की मां ने पकड़ लिया था। उलाहना देने पर वह अपने घर में घुसकर पिता लोटन प्रसाद की दोनाली बंदूक ले आया था। इसी बंदूक से मासूम की मां को गोली मारने की धमकी दी थी। रात नौ बजे उन्होंने चिल्ला थाने में बच्ची के साथ अनहोनी की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसके घर पर दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने दो नाली बंदूक बरामद की। परिजन दोषी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि मालखाने में बंदूक जमा कराई गई है।
-

अधिवक्ता से अभद्रता में दर्ज है पिता व बहन पर केस
दोषी सुनील के पिता और बहन पर भी पैलानी थाने में अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम समाज की जमीन पर जब अतिक्रमण कर मकान बना मिला तो लेखपाल ने अवैध अतिक्रमण को ढहाए जाने के लिए पैलानी तहसीलदार के न्यायालय में वाद दायर किया था। वाद की सुनवाई के दौरान दोषी के पिता और बहन ने अधिवक्ता से अभद्रता की थी। तहसीलदार न्यायालय के बाहर सबके सामने अधिवक्ता के हाथ से दस्तावेज छीन ले गए। अधिवक्ता की तहरीर पर पैलानी थाने में दोषी के पिता और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें