फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रसोई में घरेलू गैस सिलिंडर आधी रात के बाद धमाके से फटा

Fri, 05 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 13 सिलिंडर फटने से ढहा पड़ा किचन। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव निवासी गुड्डू सिंह के घर की रसोई में रखा घरेलू गैस सिलिंडर आधी रात के बाद धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि कच्ची रसोई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास बने पक्के कमरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। धमाके की आवाज सुनकर घर में सो रहे परिजन दहशत के चलते बाहर निकले। रसोई के बगल वाले कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों ने बताया कि धमाका इतनी दूर तक सुनाई दिया कि आस-पास के घरों के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें