फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नौकरी दिलाने के नाम पर लिपिक ने महिला से हड़पे दो लाख

Fri, 05 Dec 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर लिपिक ने महिला से दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए। महिला ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई है। डीएम ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल की रहने वाली पूजा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपने पति कुलदीप की नौकरी के लिए नगर पालिका में तैनात एक लिपिक से बात की थी। लिपिक ने नौकरी दिलाने के एवज में उससे 16 अक्टूबर को नगर पालिका के बाहर पान के डिब्बे के पास दो लाख रुपये लिए थे। महिला का कहना है कि उसने अपने जेवर सुनार के यहां गिरवीं रखकर डेढ़ लाख और अपनी बहन से 50 हजार रुपये कर्ज लेकर दिए थे।
आरोपी लिपिक ने 20 दिन में नौकरी और 60 हजार रुपये वेतन दिलाने की बात भी कही थी। तब से वह चक्कर लगा रही है। उधर, जिलाधिकारी ने इस प्रकरण के लिए एडीएम को मामला सौंपा था। उन्होंने नगर पालिका ईओ को यह मामला स्थानांतरण कर दिया है। अब ईओ जांच के नाम पर उसकी सुन नहीं रहे हैं। पीड़ित महिला ने दो लाख रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। नगर पालिका ईओ श्रीचंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें