फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों में गंदगी पर भड़के डीएम

Fri, 31 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ.सरोज कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वार्डों में सफाई न होने पर नाराजगी जताई और डाक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मियों को सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर डीएम ने इमरजेंसी, जिला पुरुष अस्पताल में महिला वार्ड, बर्न वार्ड आदि का निरीक्षण किया। बर्न वार्ड के बाहर गंदगी मिलने पर तैनात स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय को फटकार लगाई। शौचालयों में नियमित सफाई, पानी तथा कूलर-पंखे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर खड़े मरीजों से बात की। डाक्टरों तथा कर्मियों को समय से आने की हिदायत दी। निरीक्षण में डीएम के साथ एसडीएम सदर प्रह्लाद सिंह, सीएमएस डॉ.किशोरीलाल मौजूद रहे। उधर, पैलानी एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डाक्टर तथा स्टाफ नर्सों को समय से अस्पताल आने को कहा। गर्भवती को आयरनयुक्त दवाइयां, वार्ड तथा परिसर में सफाई के निर्देश दिए। किसी भी कर्मी को पान-गुटखा खाकर आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद एसडीएम ने नवीन मंडी समिति का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें