फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में ठंड लगने से तीन किसानों की जान गई

Fri, 02 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से तीन और किसानों की जान चली गई। अब तक पूरे जनपद में 47 लोग ठंड की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं। तमाम लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में दुर्गा प्रसाद तिवारी (50) पुत्र भाऊ राम शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे घर के बरामदे में बैठा था। तभी ठंड लगने पर वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह ठंड से मौत की दूसरी घटना करतल कस्बे की है।

यहां बद्री सिंह (50) पुत्र शिवपाल सिंह अपने घर मेें था। तभी ठंड से उसके सीने और पेट में दर्द शुरू हो गया। घर वाले उसे करतल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और घटना में तिंदवारी क्षेत्र के तेरही माफी गांव में किसान मिथलेश (55) को शुक्रवार की दोपहर ठंड से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि टीबी ने उसे कमजोर कर दिया था। ठंड बर्दाश्त नहीं कर सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें