कंपनी बाग पर रकम निकालने के लिए एटीएम का खुलने का इंतजार करते लोग।
- फोटो : रमेश मिश्र
बांदा। मंडलायुक्त आवास में सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की मौत हो गई। इलाहाबाद जिले के केसी का पुरवा (चरवा) गांव निवासी त्रियुगी नारायण मिश्रा (53) यहां करीब दो साल से तैनात थे। कई माह से ड्यूटी मंडलायुक्त आवास में थी। मंगलवार को सुबह अचानक हालत बिगड़ गई।
सहयोगी पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ ही देर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने डायबिटीज और खून की कमी बताई। बड़े पुत्र उमेशचंद्र मिश्रा समेत परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर इलाहाबाद रवाना हो गए। पुलिस लाइन में सिपाही को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्पांजलि दी।