फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। युवा मजदूर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। अन्य हादसों में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव निवासी बल्लू (23) पुत्र रणविजय बुधवार की रात बीमार मां की दवा लेने तिंदवारी गया था।
विज्ञापन


वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूंगुस-सैमरी गांव के बीच सामने से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक भी पलट गया। चालक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी बल्लू प्रजापति (22) पुत्र दुर्गा गुरुवार को दोपहर बाइक पर ससुुराल चहितारा गांव जाते समय कृषि विश्वविद्यालय के नजदीक मोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के समय युवक नशे में धुत था और हेलमेट भी नहीं लगाए था। एक अन्य घटना में शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी उर्मिला (40) पत्नी राजेश गुरुवार को सुबह बाइक पर अपने भाई अभिषेक के साथ डीएम कालोनी से घर जाते समय स्पीड ब्रेकर पर गिरकर घायल हो गई।

हेलमेट न लगाने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में दीवार गिरने से आंगन में बैठे मुन्ना (40) पुत्र शिवराम और उसकी पुत्री सुधा (14) मलबे में दबकर घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें मलबे से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें