फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला साधु वेशधारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नीम के पेड़ में साधु वेशधारी का सोमवार को शव लटका मिला। दो साल पहले उसने अपनी 17 बिस्वा जमीन बेची थी। परिजन और पुलिस घटना पर संदेह जता रही है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में जयकरन (75) का सोमवार की सुबह घर से कुछ दूर पड़ोसी की बगिया में लगे नीम के पेड़ में साफी के फंदे पर शव लटका मिला। मृतक मूलरूप से मझीवां (बबेरू) गांव का रहने वाला था। भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भतीजे कल्लू ने बताया कि मृतक अविवाहित और साधु वेशधारी था। अक्सर पिपरहरी गांव में स्थित पड़ोसी की बगिया में आता-जाता रहता था।
उन्होंने बताया कि मृतक जयकरन ने दो साल पहले अपनी लगभग 17 बिस्वा जमीन बेची थी। जिसका करीब दो-तीन लाख रुपये बैंक में जमा है। उसने घटना पर संदेह व्यक्त किया है। थानाध्यक्ष सत्यवीर कुमार का कहना है कि फौरी जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे में लटकता मिला आतिशबाज का शव
बांदा। बबेरू क्षेत्र के कोर्रम गांव में संदिग्ध हालात में रामनारायण यादव (60) का सोमवार को शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पत्नी का आरोप है कि जमीन बंटवारे को लेकर एक माह पूर्व बड़े बेटे ने पिता के साथ मारपीट की थी। जिसमें रामनारायण को गंभीर चोटें आई थीं। एक पैर व एक हाथ टूट गया था। वहीं पुत्र रामबाबू का कहना है कि एक माह पहले सड़क हादसे में पिता घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। रविवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक लाइसेंसी आतिशबाज था। उसके दो बेटे हैं, जो ननिहाल में रहते हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें