फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से मिलने आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Mar 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ससुराल में युवक का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने की चर्चा रही। युवक दो दिन पूर्व पत्नी से मिलने ससुराल आया था। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमरछी (थाना धर्मपुर) गांव निवासी रामस्वरूप (30) सोमवार को नरैनी (बांदा) कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के मजरा मऊ गांव स्थित ससुराल आया था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह उसका शव घर से कुछ देर खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने पत्नी व अन्य परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता डगरू ने बताया कि रामस्वरूप मजदूरी करके गुजर-बसर करता था।

वह पत्नी अनुसुइया से मिलने उसके मायके आया था। दो दिन से वहीं था। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका। पत्नी होली पर्व के मद्देनजर पांच दिन पूर्व बच्चों के साथ मायके चली आई थी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक शराब का लती बताया गया है। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि रामस्वरूप पत्नी को साथ लिवाकर जाना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें