फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जनवादी लेखक संघ का सम्मेलन 19 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनवादी लेखक संघ के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का लोगो रविवार को बड़ोखर खुर्द गांव में जारी किया गया। इस दौरान करीब 50 साल बाद 19 सितंबर से हाेने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने बताया कि सम्मेलन में देश भर से लेखक व रचनाकार शामिल होंगे। बताया कि 1973 में जनकवि केदार नाथ अग्रवाल के संयोजन में हुए लेखक सम्मेलन के लगभग 50 साल बाद होने वाले सम्मेलन को लेकर हिंदी और उर्दू लेखकों में उत्सुकता है। बताया कि लोगो लखनऊ के ऋषि श्रीवास्तव ने बनाया। इस मौके पर गोपाल गोयल, जवाहर लाल जलज, मयंक खरे, पुष्पेंद्र खरे, पुष्पेंद्र भाई, सुधीर सिंह, अनूप राज भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें