गांव-गांव में सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी
गांवों की गलियों में कूड़े का अंबार नजर आने का विरोध जताते हुए गुलाबी
गैंग लोकतांत्रिक जन संगठन ने सोमवार को यहां हाथों में झाडू लेकर विरोध
प्रदर्शन किया। कुछ सार्वजनिक खास स्थानों पर झाडू भी लगाई।
गुलाबी
गैंग की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि पूरे प्रदेश
में करीब एक लाख सफाई कर्मी गांवों में नियुक्त किए गए हैं।
उन पर
प्रति वर्ष लगभग 200 करोड़ रुपये वेतन पर खर्च हो रहा है लेकिन ये सफाई
कर्मी कौड़ी का भी काम नहीं कर रहे हैं। गांव गंदगी से पटे हुए हैं।
गुलाबी
गैंग ने स्कूलों में टीचर्स का टोटा, अवैध खनन, चरमरा गई कानून व्यवस्था,
जानलेवा ठंड मेें अलाव की व्यवस्था न होने आदि पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान
आकृष्ट कराया है।
इस अवसर पर संयोजक जय प्रकाश शिवहरे, कमांडर
मिट्ठूू देवी, नौशाद अली भारतीय, कल्ली, रमरतिया, जगरानी, सरोज, इशरत,
गीता, रामसनेही, सोनिया, भूरी, सलीमुन, ऊषा निषाद आदि शामिल रहीं।