फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्जरी से बालक की अधूरी मूत्र नली कर दी पूरी

Mon, 05 Jan 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 04 मेडिकल कॉलेज में बालक की सर्जरी करते डॉ. सोमेश और टीम। स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट अस्पतालों में लाखों रुपये के खर्चीले इलाज को मामूली सरकारी शुल्क पर कर दिखाने का काम यहां रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कालेज की टीम ने कर दिखाया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे बालक को नया जीवन मिल गया।
विज्ञापन

जिले के बेंदा (तिंदवारी) गांव निवासी एक परिवार के लक्ष्मी शरण का आठ वर्षीय पुत्र सूरज जन्म से ही सामान्य रूप से मूत्र त्याग नहीं कर पा रहा था। पिता ने कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन राहत नहीं मिली। अंतत: पिता ने बेटे को बांदा मेडिकल कालेज में यूरो सर्जन डॉ. सोमेश त्रिपाठी को दिखाया। डॉ. सोमेश ने अपनी टीम के साथ बच्चे की सर्जरी की। डॉ. सोमेश ने बताया कि बालक की मूत्र नली अधूरी थी। आधे रास्ते में ही हो गए सुराख से मूत्र निकल रहा था। पेशाब की थैली और गुर्दे खराब होने का खतरा बढ़ गया था ।
उन्होंने बताया कि इस बीमारी को चिकित्सा भाषा में हाइपोस्पेडियस कहते हैं। बालक की सर्जरी करके मांसपेशियों से अधूरी नली को सामान्य स्थिति में कर दिया गया। बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में इस सर्जरी में डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च हो सकते थे। बांदा मेडिकल कॉलेज के लिए यह सराहनीय उपलब्धि है। मरीज के परिजन खुश हैं। डा. सोमेश की टीम में जेआर खुर्शीद अहमद, डा. प्रिया दीक्षित, डा. पंकज सहित ओटी स्टाफ में आशीष, हसन, उमा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें