फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना केंद्र की, राशन की बोरी में सपा का झंडा

Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी अपनी शोहरत और प्रचार का कोई भी मौका नहीं चूकती। राज्य सरकार की योजनाओं के अधिकांश अभिलेखों आदि में सपा झंडे का रंग तो नजर आना आम बात है, केंद्र सरकार की योजनाओं में भी सपा अपना रंग चढ़ा रही है।
विज्ञापन


जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत के मौके पर बुधवार को मुख्य सचिव के हाथों 43 लाभार्थियों को बंटवाए गए राशन की सरकारी बोरियों में प्रदेश सरकार के मोनोग्राम के साथ सपाई झंडे का रंग भी था।

सर्किट हाउस में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 18 अंत्योदय राशन कार्डों और 25 पात्र गृहणियों को राशन की किट बांटी।
विज्ञापन


प्रत्येक बोरी (किट) में 3.5 किलो गेहूं और 1.5 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से राशन रखा गया था। गेहूं की कीमत दो रुपये और चावल की तीन रुपये प्रति किलो है।

बोरी में ‘खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत’ प्रिंट है। साथ ही यूपी सरकार का मोनोग्राम है। खास बात यह है कि बोरी को सपाई झंडे के रंग में रंगा गया है। आधी बोरी लाल और आधी में हरी पट्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें