फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टेस्टिंग में खप्टिहाकलां बस स्टैंड के पास टूटी नहर

विज्ञापन
गांव में भरा पानी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पैलानी। ब्रिटिश जमाने से ध्वस्त 37 किलोमीटर नहर की मरम्मत कराए जाने के बाद टेस्टिंग के लिए गुरुवार तड़के पानी छोड़ा गया। खप्टिहाकलां बस स्टैंड से कुछ दूरी पर नहर टूट गई और तेज रफ्तार पानी खस्सी पुरवा बस्ती में जा घुसा। नींद से जागे लोगों ने देखा तो सड़क और घरों में पानी हिलोरें मार रहा था। यह देखकर हायतौबा मच गई। गृहस्थी का सामान बर्बाद होने के साथ ही खेत जाने के रास्ते भी बंद हो गए।
विज्ञापन

पैलानी तहसील के अलोना केन कैनाल लिफ्ट परियोजना के तहत किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 40 क्यूसेक क्षमता वाली साढ़े 37 किलोमीटर की लंबी ध्वस्त पड़ी नहर का निर्माण और मरम्मत ठेकेदार शिवपूजन गुप्ता ने कराया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की पहल नहर का निर्माण और मरम्मत हुई।
गुरुवार तड़के चार बजे टेस्टिंग के लिए नहर में अलोना पंप कैनाल से पानी छोड़ा गया। पानी की रफ्तार बहुत धीमी थी। इस पर दूसरा पंप भी चालू कर दिया गया।
पानी का दबाव बढ़ा तो खप्टिहाकलां बस स्टैंड से कुछ दूरी पर नहर फूट गई। तेज गति से पानी खस्सी पुरवा बस्ती में घुस गया। रास्ते लबालब होने के बाद घरों में पानी घुस गया। वहां रखा अनाज, आटा और अन्य सामग्री बर्बाद हो गई। नींद से जागे लोगों ने घर आंगन और सड़कों पर पानी भरा देखा तो हायतौबा मच गई। नहर के पानी से शिवमोहन सिंह, राजबहादुर सिंह, सिकंदर सिंह, के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें