फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दबंगों ने वृद्ध को बरछी और कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चोरी करने घर में घुसे दबंगों को टोकना वृद्ध को महंगा पड़ गया। उन्होंने वृद्ध को बरछी और कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर दीवार फांदकर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी दर्शन यादव (65) गुरुवार की रात आंगन में सो रहा था। तभी चार लोग चोरी करने के इरादे से दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। दर्शन ने उन्हें टोका तो उन्होंने बरछी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि गिरवां थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें