फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर किया नेताजी काो याद

Sun, 24 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र को याद किया गया। कांग्रेस समेत शिक्षण और अन्य संगठनों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विधायक और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह ने अपने आवास पर नेताजी के चित्र पर फूल चढ़ाए। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद भी शामिल रहे। जेएन डिग्री कालेज शिक्षा संकाय विभाग में छात्र-छात्राओं ने जयंती पर गीत व नृत्य पेश किए। संचालन छात्र संदीप व प्रशांत ने किया। 

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने उनके आदर्शों व सिद्धांतों के अनुसरण पर जोर दिया। डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. गरिमा द्विवेदी, डॉ. राजेश गुप्ता मौजूद रहे। वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता हुई। उधर, नेहरू युवा केंद्र में गोष्ठी में कृष्णपाल सिंह परिहार, श्रीप्रकाश, आशीष, रमेश, शिवम, सुमित मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कैलाशपुरी में नेता जी को याद किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय निगम, प्रदेश सचिव डॉ.भानु प्रताप भटनागर, संजय निगम अकेला, अमितेंद्र मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। सविता समाज परिवार कल्याण समिति ने नोनिया मोहाल (छाबी तालाब) में सुभाषचंद्र बोस व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। संरक्षक दशरथ प्रसाद सविता, मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सेन, महेंद्र, सुनील, मनोज, केपी, रमेश, सुरेश, रवि प्रकाश मौजूद रहे।

बबेरू में बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में नेताजी के जीवन पर चर्चा हुई। अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा सहित गुलाब चंद्र यादव, महेंद्र सिंह यादव, मैकूलाल प्रजापति, रामखिलावन, शिवपूजन वर्मा, श्रीप्रकाश भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें