फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चार दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। घर से चार दिन से लापता वृद्ध का शव बिना जगत के कुएं के अंदर पानी में उतराता हुआ मिला। चरवाहों की सूचना पर परिजनों व पुलिस ने शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला गांव के मजरा पंडवन डेरा निवासी रामधनी (70) गुरुवार को घर से शौच जाने के लिए निकले थे। घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश कर रहे थे। सोमवार चरवाहों ने बताया कि डेरा से लगभग दो किलोमीटर दूर कुएं में शव उतरा रहा है। छोटे बेटे अमरजीत ने बताया कि वह दो भाई हैं। घर में मां सुमित्रा है। पिता को कम दिखाई देता था। उसी वजह से हादसा हुआ है। पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि कुएं के अंदर शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें