फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर से बिना बताए निकले युवक का शव नाले में मिला

Fri, 09 Jan 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय महोखर के पास एक नाले में 38 वर्षीय युवक वासुदेव सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के पूर्व प्रधान रामसजीवन ने बताया कि वासुदेव सिंह नशे का आदी था। वह गुरुवार की सुबह घर से बिना बताए निकला था, जिसकी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। ग्रामीणों को आशंका है कि नशे की हालत में लड़खड़ाकर नाले में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें