फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जल तर्पण से पितरों की परिवार पर बनी रहती है कृपा

Mon, 08 Sep 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर और गांवों में पितृपक्ष के पहले दिन से ही लोगों ने पितरों को जल देना शुरू कर दिया। हाथ में कुशा और काले तिल रखकर जल देते हुए पितरों को नमन किया गया। इसके पूर्व नदी और सरोवरों में लोगों ने स्नान किया। एक पखवारे तक लगातार यह सिलसिला चलता रहेगा। इस दौरान श्राद्ध और पितृ मिलन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि पितृ पक्ष के दौरान दुनिया से जुदा हुए पूर्वजों को नमन करते हुए उन्हें जल अर्पित किया जाता है। श्राद्ध और पितृ मिलन के माध्यम से पिंडदान किया जाता है। बुजुर्गों का कहना है कि पितृ पक्ष के दौरान पितरों को नमन करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार पर हमेशा कृपा बनी रहती है। इधर, शहर के नवाब टैंक और केन नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें