अतर्रा में बाली वध का मंचन करते कलाकार। संवाद
अतर्रा/ बिसंडा। नवरात्र के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम बड़ी संख्या में दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। शनिवार की रात अतर्रा के रामलीला मैदान में आयोजित मानव लीला में सीता हरण, सुग्रीव मित्रता व बाली वध की लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों के दमदार अभिनय व संवाद शैली ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं बिसंडा के ओरन कस्बे में श्रीराम केवट संवाद का मंचन किया गया। इसमें भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण को नदी पार कराने के लिए केवट से अनुनय विनय के प्रसंग का मंचन हुआ। इसको देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। (संवाद)
अतर्रा में बाली वध का मंचन करते कलाकार। संवाद