तीसरी मोहर्रम की रात निकला अंसारी बिरादरी का ताजिया। संवाद
- फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
बांदा। 10 दिवसीय मोहर्रम के आयोजनों में तीसरे दिन शुक्रवार की रात अंसारी बिरादरी का ताजिया जुलूस निकाला गया। दरी मोहाल से शुरू हुआ ताजिया जुलूस मातमी धुन के साथ अपने परंपरागत रास्तों मर्दन नाका ,छिपटहरी, कोतवाली सड़क, मनोहरी गंज, मर्दननाका ढाल के नीचे स्थित इमामबाड़े में समाप्त हुआ।
जुलूस में राजू अंसारी, रियाज अंसारी, हाजी मेराज अंसारी, सहित मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शोएब नियाजी, आसिफ अली, रसीद आतिशबाज, हाजी मलिक नियाजी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। उधर, सुरक्षा व्यवस्था में मर्दन नाका चौकी के उप निरीक्षक जगदीश तिवारी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।