फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हंसिया से हत्या करने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रंजिश में हंसिया से मारकर युवक की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पाॅक्सो व हत्या का एक मामला कानपुर देहात में दर्ज है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अजय कुमार सिंह ने गांव के ही प्रदीप उर्फ मुक्कू ठाकुर की बुधवार रात हंसिया मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके कब्जे से हंसिया भी बरामद किया गया है। वर्ष 2021 में अकबरपुर कानपुर देहात में हत्या का एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत, शिवम सिंह, प्रशान्त कुमार, मोहित शिवहरे, मुकेश कुमार, हेमलता विमल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें