फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली गिरने से दस लोग घायल, दो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। खेत में सिंचाई का बोर कराते समय बिजली गिर गई। इससे 10 लोग झुलस गए। दो लोगो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। आठ लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। वहीं, दूसरी जगह दो दुधारू भैंसों की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर (तरखारी ) गांव निवासी राजेश देर शाम अपने खेत में सिंचाई के लिए बोर करा रहे थे। बोर कराते समय अचानक बारिश होने लगीप। सभी लोग खेत के पास मौजूद बनी छानी में बैठ गए।
तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में लवकेंद्र (22) , राजेश (28), राजेश (35), राम चरन (50) ,भूरा प्रसाद (55), कला (55), रामकिशुन (48), अजय (25), भोला (16), रामकिशोर (40) झुलस गए। गंभीर रूप से घायल लवकेंद्र व राजेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शेष आठ लोग मामूली घायल ने अपना उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया है। दूसरी घटना तहसील क्षेत्र के चौकिन पुरवा अंश गुढ़कला निवासी किसान राजाराम यादव की दो दुधारू भैंस पेड़ के पास बंधी थी। बिजली गिरने से दोनों भैंसें मर गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें