फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नीम के पेड़ से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधान के घर से निमंत्रण कर लौटे वृद्ध ने घर के पास लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठी कला गांव निवासी राममूरत प्रजापति (55) ने रात में किसी समय घर के पास लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। गुरुवार को सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो उसे फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

बड़े बेटे रज्जन ने बताया कि बुधवार की रात प्रधान सुरेंद्र कोटेदार के घर में उसके भाई कुटकी के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। उसी निमंत्रण में वह गया था। देर रात वह डेरा में बने मकान में सोने गया था। पिता ने किस वजह से फंदा लगाया उसे नहीं पता। दो बीघा जमीन है। चिल्ला थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजन मानसिक संतुलन सही न होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें