फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए परिसीमन में मंडल की दस ग्राम पंचायतें हटेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में गांव की सरकार चुनने के लिए परिसीमन का कार्य जारी है। अगले वर्ष प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण और परिसीमन में मंडल के चारों जिलों में मामूली रद्दोबदल के अलावा किसी बड़े बदलाव के अभी तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं और लगभग पुराने परिसीमन पर ही गांव की सरकार लोग चुनेंगे। नए परिसीमन में मंडल में हमीरपुर जिले की 9 और बांदा जिले की एक ग्राम पंचायत प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

पंचास्थानिक निर्वाचन विभाग ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का कार्य शुरू कर दिया है। नए परिसीमन सूची का प्रकाशन छह जनवरी 2021 को होगा। परिसीमन निर्धारण के लिए वर्ष 2011 की जनगणना को ही आधार माना गया है। इसी जनगणना के अनुसार ही ग्राम पंचायतवार जनसंख्या निर्धारित की जा रही है। 12 से 21 दिसंबर के बीच प्रस्तावित नया परिसीमन जारी किया जाएगा। 22 से 26 दिसंबर के बीच वार्डों के निर्धारण पर आपत्तियां ली जाएंगी। 27 दिसंबर से दो जनवरी के बीच आपत्तियों का निस्तारण होगा।
परिसीमन के दावे और आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी के यहां ली जाएंगी। इनका निस्तारण जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। नया परिसीमन अंतिम रूप से 6 जनवरी को प्रकाशित होगा।
विज्ञापन

मौजूदा परिसीमन में हमीरपुर जिले में 339 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 9 ग्राम पंचायतें नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार में शामिल हो गई हैं। इसी तरह बांदा जिले में 471 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें एक ग्राम पंचायत लड़ाका पुरवा पालिका क्षेत्र में शामिल कर ली गई है। ऐसे में हमीरपुर में नौ और बांदा एक ग्राम पंचायत नए परिसीमन में नहीं होंगी। अब दोनों जनपदों में ग्राम पंचायतों की संख्या 800 रह गई हैं।
महोबा में चार और चित्रकूट में आठ ग्राम पंचायतों का कुछ हिस्सा नगर क्षेत्र में शामिल किया गया है, लेकिन जनसंख्या के हिसाब से नए परिसीमन में यह ग्राम पंचायतें प्रभावित नहीं होंगी। इन गांवों में मानक के अनुरूप जनसंख्या है। उधर, बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अपने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों के आंशिक परिसीमन की कार्रवाई निर्धारित समय के अंदर ही पूरी कर लें। छह जनवरी के पूर्व नए परिसीमन का कार्य पूरा कर सूचना प्रारूप एक, दो और तीन में हार्डकापी और सीडी सहित उपलब्ध करा दी जाए।
ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का ड्राफ्ट का प्रकाशन अब 27 दिसंबर और अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा। गौरतलब हो कि इसके पूर्व निर्वाचक नामावलियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन छह दिसंबर और अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होना था। दावे और आपत्तियां 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा मामलों का निस्तारण चार जनवरी से 11 जनवरी तक होगा।
हमीरपुर के कुरारा ब्लाक की मंजूपुर, मेरापुर, रमेड़ी, ढिलावा डांड़ा, सुमेरपुर ब्लाक की कुछेछा डांड़ा, मौदहा ब्लाक की रागौल, सिचौली, राठ ब्लाक की अतरौली है। ये ग्राम पंचायतों पूरी तरह स्थानीय निकाय क्षेत्र में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा कुरारा ब्लाक की ग्राम पंचायत बदनपुर आंशिक शामिल की गई है। उधर, बांदा के बड़ोखर ब्लाक की ग्राम पंचायत लड़ाका पुरवा पूरी तरह से नगर पालिका परिषद बांदा सीमा में शामिल हो गई है। पल्हरी व हरदौली का आंशिक भाग गया है।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में कुल 1418 ग्राम पंचायतें हैं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बांदा और हमीरपुर की क्रमश: 9 व एक ग्राम पंचायत स्थानीय निकाय में शामिल हो रही है। अलबत्ता चित्रकूट और महोबा में कोई ग्राम पंचायत नए परिसीमन में इधर-उधर नहीं की जा रही। बांदा में 471, हमीरपुर में 339, चित्रकूट में 335 और महोबा में 273 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें