फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में ट्रक की टक्कर से श्रद्धालु की जान गई

Mon, 04 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर।
विज्ञापन
बांदा। श्रद्धालुओं के टेंपो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। पांच घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार रात नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ।  
विज्ञापन

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चुरियारी (गौरिहार) गांव से श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर रविवार रात टेंपो से चित्रकूट जा रहे थे। नरैनी-अतर्रा मार्ग पर पचोखर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। इस बीच चालक ट्रक भगा ले गया। राहगीरों ने राजकिशोर (45) पुत्र छोटेलाल, बुद्धविलास (40) पुत्र कालका, सोमदत्त (25) पुत्र रामखिलावन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजकिशोर को मृत घोषित कर दिया। बुद्धविलास व सोमदत्त का उपचार किया जा रहा है। अन्य घायल सतीश त्रिवेदी (38), देवीदीन (32) व श्यामलाल (28) को अतर्रा सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती-किसानी कर परिवार पालता था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें