फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड टेंपो से गिरकर वृद्धा की मौत

Sun, 12 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ओवरलोड टेंपो से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा सड़क हादसों में दो छात्राओं समेत तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी फुलिया (70) पत्नी भगवानदीन शनिवार को शाम टेंपो पर बिसंडा जा रही थी। टेंपो में लगभग 14 यात्री सवार थे। पुनाहुर व बिसंडा गांव के बीच तेजरफ्तार टेंपो में अचानक ब्रेक लगाने से वृद्धा गिरकर घायल हो गई। उसे पीएचसी बिसंडा ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में आवास विकास स्थित एसबीआई एटीएम का सिक्योरिटी गार्ड रज्जन बाबू अवस्थी (47) गायत्री नगर से डीएम कालोनी जाते समय बाइक मवेशी से टकरा जाने से घायल हो गया। उधर, कालू कुआं निवासी बीएससी की छात्रा पायल अग्रवाल (19) पुत्री रमेशचंद्र व इंदिरा नगर निवासी स्मिता (17) पुत्री राज कुमार रविवार को दोपहर स्कूटी पर सहेली के घर जाते समय बीएसए कार्यालय के पास कार की टक्कर से घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक और स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें