फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई

विज्ञापन
temple - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वावधान में निधि समर्पण अभियान में मंगलवार को शहर में धूमधाम से जनजागरण यात्रा निकाली गई। महिला-पुरुष, युवा सभी जोश के साथ शामिल रहे। बाजे-गाजे और घोड़ों के साथ भगवान राम और सीता आदि के प्रतीकात्मक स्वरूपों की झांकी भी शामिल रही।
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा दोपहर को रामलीला मैदान (महेश्वरी देवी रोड) से शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह अभियान समिति के कार्यकर्ताओं की अगवानी और स्वागत किया गया। कामदगिरि प्रथम द्वार के पीठाधीश्वर महंत गोपालदास ने शोभायात्रा की शुरुआत की। वह खुद भी शामिल हुए। भगवा ध्वज लहराते रहे।
इस मौके पर शोभायात्रा में विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, प्रभाकर सिंह चंदेल, संतोष गुप्ता, नरेंद्र सिंह नन्ना, शिवपूजन गुप्ता, विवेक सिंह कछवाह, दिलीप गुप्ता, महेंद्र सिंह चौहान, अशोक ओमर, अनिरुद्ध त्रिपाठी, योगेंद्र मिश्रा, रजत सेठ, शांतनु चतुर्वेदी, रवि मोहन, पवन, सक्षम, देवराज, प्रफुल्ल मसुरहा, विश्राम धुरिया सहित महिलाओं में भाजपा की ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, रंजना श्रीवास्तव, रूपा चौहान, सुनीता रावत, पार्वती गुप्ता आदि शामिल रहे।

temple- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें