फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए

Thu, 06 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कस्बे के महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को बालिकाओं को पुलिस ने आत्मरक्षा के टिप्स दिए। इसके साथ ही समस्या आने पर जारी किये गए टोल फ्री नंबरों का महत्व बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसएसआई योगेंद्र सिंह परमार व महिला कांस्टेबल रश्मी गौतम ने छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,वन स्टॉप सेंटर योजना, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना का लाभ लेने के तरीके समझाए। इसी तरह सुरक्षा के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन पुलिस सहायता 112 की जानकारी दी।
महिला कांस्टेबल अनुराधा वर्मा, आराधना, देवेंद्र सिंह, सौरभ मनोज, प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, प्रबंधक प्रताप सिंह सचान, प्रेमिला शर्मा, माया गुप्ता, रामजी साहू समेत अन्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें