अतर्रा। पीजी कॉलेज के तीन दिवसीय आउटरीच कैंप का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय अतर्रा प्राचीन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीपी. पुरवार रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई संख्या एक के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मो. हलीम खान ने स्वच्छता के विविध आयामों की विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य ने मौजूद सभी को समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। इकाई संख्या दो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश श्रीवास्तव ने आयोजित होने वाले तीन दिवसीय आउटरीच कैंप के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. विवेक पांडेय ने जल के दुरुपयोग किए जाने के दुष्परिणामों को बताकर जल संरक्षण करने की अपील की। अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना गुप्ता ने किया। छात्र प्रांशु भारद्वाज ने संस्कृत गीत को प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्र आशीष नवीन, आरती, शिवानी, प्रांशु, निर्भय, आदित्य, सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)