पैलानी। थानाक्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में रविवार को कक्षा सात के छात्र माेनू कोटार्य की टीला धंसने से मौत हो गई थी। वह घर की लिपाई के लिए टीले पर मिट्टी लेने गया था। इसी हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। सोमवार को तहसीलदार राधेश्याम सिंह, नायब तहसीलदार मुहम्मद मुस्तकीम व लेखपाल अमित सिंह ने दिवंगत छात्र के परिजनों से भेंट की और दैवी आपदा कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह घायल महिला के घर भी पहुंचे और मदद की बात कही। (संवाद)