बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोर और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में गोरेलाल (24) पुत्र फूल कुमार ने मंगलवार की शाम घर में कमरे में सीलिंग पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर में अकेला था। पत्नी सहित परिवार के अन्य लोग खेत में थे।
लौटकर शव लटका देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता फूल कुमार ने बताया कि गोरेलाल की पिछले वर्ष जून में शादी हुई थी। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव में जानकीशरण (15) पुत्र बौरा ने मंगलवार की शाम घर में फांसी लगा ली।
भाई बबलू ने बताया कि पिता की मृत्यु एक दशक पहले हो गई थी। घटना के समय मां व अन्य भाई खेत में थे। मां का कहना है कि जानकीशरण दो दिनों से सिर में दर्द से परेशान था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।