फोटो- 24 प्राची। फाइल फोटो।
नरैनी (बांदा)। सर्दी से किशोरी की हालत बिगड़ गई। कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी शिवमंगल कुशवाहा ने बताया कि उसकी पुत्री प्राची (13) गुरुवार को सर्दी की चपेट में आ गई। उसके पेट में दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी नरैनी ले गए। वहां से उसे डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती किशोरी की शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राची नरैनी के वेलकन्नी माता स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह अपने माता-पिता की एकलौती बेटी थी। एक छोटा भाई है। पिता शिवमंगल हरियाणा प्रांत में फौज में कार्यरत हैं।